7th Pay Commission: बजट आ चुका है, अब सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द महंगाई भत्ता बढ़ाएगी। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ये बढ़ोतरी अधिकतम 90,000 रुपये की हो सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकार साल में 2 बार डीए में बढ़ोतरी करती है। अब डीए बढ़ाने की पहली इंस्टॉलमेंट है।
होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सरकार को साल में 2 बार डीए बढ़ाना होता है। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें, तो सरकार मार्च और जुलाई में डीए बढ़ाती आई है। केंद्र सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च में मिलने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। डीए में मार्च में की गई बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएगी।
सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने से करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। अभी सरकारी कर्मचारियों क 38 फीसदी की दर से डीए मिलता है। अगर सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा। यानी, सरकारी कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 41 फीसदी डीए के तौर पर मिलेगा। ये नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी।
90,000 रुपये तक बढ़ जाएगा वेतन
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन निकालें तो कैबिनेट सचिव स्तर पर काम कर रहे केंद्रीय अधिकारी जिनका वेतन 2.50 लाख रुपये है, उनके वेतन में 7,500 रुपये की बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी मासिक है और अगर पूरे साल की बढ़ोतरी को देखें तो ये 90,000 रुपये सालाना होगी। वहीं, 30,000 रुपये महीना कमाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 900 रुपये का इजाफा होगा। उनके वेतन में सालाना के हिसाब से 10,800 रुपये की बढ़ोतरी होगी।