7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियो को जल्द राहत दे सकती है। सरकार मार्च के पहले हफ्ते में सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से जारी होने वाले AICPI इंडेक्स के तहत दिसंबर के आंकड़ें जारी हो चुके हैं। इस डेटा को देखकर लग रहा है कि सरकार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।
