Get App

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिया 18 महीने के DA एरियर पर नया अपडेट, 1 करोड़ को होगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने 18 महीने के DA एरियर पर अपडेट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2021 पर 5:05 PM
7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिया 18 महीने के DA एरियर पर नया अपडेट, 1 करोड़ को होगा फायदा

7th Pay Commission latest update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने 18 महीने के DA एरियर पर अपडेट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिवाली के बाद नवंबर में 18 महीने के DA एरियर पर मोदी सरकार फैसला कर सकती है। अब ये मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और वह जल्द इसका हल निकाल सकते हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई भी बयान नहीं आया है।

पेंशनर्स ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

भारतीय पेंशनर्स मंच (BMS) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के एरियर का बकाया देने के लिए PM मोदी से अपील की है। मंच ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में मदद करने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। 1 जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है।

डेढ़ साल से अटका एरियर

ऑफिस मेमोरेंडम के वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिये जाने वाले डीए मूल वेतन के मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। पिछले साल अप्रैल में, वित्त मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के कारण 30 जून 2021 तक महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि पर रोक लगा दी थी। 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक DA की दर 17 फीसदी थी।

DA एरियर को लेकर सरकार ने कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें