7th Pay Commission: जुलाई में 38 फीसदी हो जाएगा DA! यहां जानें सैलरी बढ़ने पर क्या आया अपडेट

अगर महंगाई भत्ता जुलाई में रिवाइज होता है, तो इसमें फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड May 11, 2022 पर 5:50 PM
7th Pay Commission: मोदी सरकार जुलाई में एक बार पिर बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता।

7th Pay Commission DA Hike latest news: सरकारी कर्मचारियों को जुलाई महीने में अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AICPI Index में दो महीने लगातार कमी आने के बाद मार्च 2022 में 1 प्वाइंट का उछाल आया है। इस बार उम्मीद है कि सरकार तीन नहीं, चार फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 27,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

जुलाई में 38 फीसदी हो जाएगा DA

7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने हाल में 3 फीसदी डीए बढ़ाया था। अगर महंगाई भत्ता जुलाई में रिवाइज होता है, तो इसमें फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस बीच All India Consumer Price Index में महंगाई बढ़ी नजर आती है, तो सरकार जुलाई में डीए बढ़ा सकती है। जनवरी, फरवरी में इसमें हल्की गिरावट आई थी। जनवरी में डेटा घटकर 125.1 था, जो फरवरी में 125 अंक पर आ गया था। अब मार्च में यह बढ़कर 126 पर पहुंच गया है। अगर आने वाले महीनों में ये और बढ़ता है तो डीए बढ़ना तय है।


50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीए एक बार बढ़ा चुकी है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 38 फीसदी हो सकता है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

38 फीसदी होने पर इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।

LIC के शेयर अगर इश्यू प्राइस से नीचे लिस्ट हुए तो आपके सामने क्या ऑप्शन होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।