Get App

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता 38% के पार! जानिए केंद्रीय कर्मचारियों को कितना होगा फायदा

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बंपर इजाफा हो सकता है। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2022 पर 8:58 AM
7th Pay Commission: महंगाई भत्ता 38% के पार!  जानिए केंद्रीय कर्मचारियों को कितना होगा फायदा
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी (फाइल तस्वीर)

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को आने वाले दिनों में जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है। सरकार बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance Hike) में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह ये है कि मार्च महीने में जो ACPI इंडेक्स से नंबर सामने आए हैं, उससे तो यही पता चलता है कि सरकार DA बढ़ाने की तैयारी कर सकती है। जुलाई-अगस्त में महंगाई भत्ता 4 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तीन महीने के नंबर आना बाकी है।

बढ़ती महंगाई को देखते हुए लगता है कि आने वाले दिनों में DA में बढ़ोतरी और भी ज्यादा हो सकती है। कुल मिलाकर महंगाई भत्ता (DA Hike) 38 फीसदी के के पार निकलने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि जनवरी और फरवारी 2022 में AICPI इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन मार्च में इसमे उछाल देखने को मिला। जिसके बाद ये महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का रास्ता लगभग साफ है। मार्च 2022 में इंडेक्स में उछाल आया है और अगला महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अप्रैल-मई और जून में ये और बढ़ सकता है। यानी DA में 4 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अभी अप्रैल, मई और जून के नंबर आना बाकी है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में कोरोना का कहर, जल्द लग सकता है कर्फ्यू, जानिए क्या कहता है GRAP का नियम

पहले इतना बढ़ चुका है DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें