Delhi Govt Hikes Dearness Allowance: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी किया। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक है।

Delhi Govt Hikes Dearness Allowance: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी किया। दिल्ली सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक है।
एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली सरकार के फाइनेंस ने अपने संबंधित विभागों और ऑटोनॉमस संस्थाओं को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी से जुड़े निर्देश भेज दिया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले 28 सितंहर को अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी के बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 की पिछली तारीख से लागू होगा।
केंद्र सरकार के इस फैसले का केंद्र सरकार के 41.85 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनधारकों को फायदा हुआ। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि DA और DR दोनों के कारण सरकारी खजाने पर कुल ₹12,852.5 करोड़ सालाना का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
कर्नाटक ने भी महंगाई भत्ते में 3.75% की बढ़ोतरी की
इस बीच कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने इसकी जानकारी दी। फिलहाल कर्नाटक सरकार के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 27.25 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है, जो बढ़कर अब 31 प्रतिशत हो गया है।
महंगाई भत्ते बढ़ने से कर्नाटक सरकार के खजाने पर 1,282.72 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया, "CM बसवराज बोम्मई ने 1 जुलाई 2022 से सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3.75% के बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे राज्य के खजाने पर 1,282.72 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।”
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।