7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप कश्मीर में काम कर रहे हैं, तो ये आपके लिए काम की खबर है। केंद्र सरकार ने माना है कि कश्मीर घाट में हालात अभी भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अन्य राज्यों की तुलना में कम सही है। यही कारण है कि कश्मी घाटी में काम करने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सरकार ने रियायतें और प्रोत्साहन बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने ये पैकेज और रियायत तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। यहां जानिये केंद्रीय कर्मचारियों को जम्मू घाटी में काम करने पर क्या-क्या रियायत मिलेगी।