7th Pay Commission: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर बेसिक सैलरी का 42 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस कदम से लगभग 4.8 मिलियन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 6.9 मिलियन पेंशनभोगियों को लाभ होगा। यह फैसला 1 जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। सरकार की इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 2 महीने जनवरी और फरवरी का DA एरियर भी मिलेगा। यानी, सरकारी कर्मचारियों की मार्च की सैलरी में बंपर पैसा आने वाल है।
