7th Pay Commission: नया साल शुरू हो गया है, इसके साथ ही सभी को उम्मीद है कि नया साल सरकारी कर्मचारियों के लिए नई खुशियां लेकर आएगा। नए साल में वेतन को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। नए अपडेट के तहत 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार के पहले साल 2022 तक फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लेने की उम्मीद थी कि लेकिन ये फैसला किसी कारण टल गया। अब उम्मीद है कि नए साल में सरकार इस पर फैसला ले सकती है। सरकार जल्द फिटमेंट फैक्टर को रिवाइज करने की मांग मान सकती है।
