7th Pay commission: क्या जुलाई सैलरी में आएगा बढ़े DA का पैसा? दो दिन बाद होगा फैसला7th Pay Commission: जुलाई में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर जल्द सुनने को मिल सकती है। खबरों के मुताबिक DA को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) और अधिकारियों की मीटिंग 26 जून यानी 2 दिन बाद हो सकती है। ऐसे में केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को डीए जुलाई के वेतन के साथ मिलने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं।