7th Pay Commission: अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य केंद्र सरकार का कर्मचारी है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारी को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकार जुलाई महीने में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) एक बार फिर बढ़ा सकती है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार एक बार फिर 4 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो सकता है।
कर्मचारियों का डीए बढ़कर होगा 46 फीसदी
आपको बता दें कि जब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 34 फीसदी था, तब सरकार ने पहली बार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया और अब एक बार फिर सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। अब एक बार फिर जुलाई में डीए 46 फीसदी करने की उम्मीद है।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल एआईसीपीआई के आंकड़े आने बाकी हैं।
27,000 रुपये की होगी बढ़ोतरी
आपको बता दें कि अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है तो उसके वेतन में 720 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी, यानी कर्मचारियों के वेतन में सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर यदि कर्मचारियों का बेसिक 56900 रुपये महीना हुआ, तो जुलाई में डीए 4 फीसदी बढ़ने पर सैलरी में 2,276 रुपये महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।