7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ते में 11% का इजाफा किया, जानिए अब कितना मिलेगा DA

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 28% हुआ, बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू होगा

अपडेटेड Sep 07, 2021 पर 11:09 AM

7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 11% बढ़ाने का ऐलान किया। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा। ताजा बढ़ोत्तरी के बाद गुजरात के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है।

इसी के साथ गुजरात के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो गया है।

गुजरात के सीएम नितिन पटेल ने DA बढ़ाते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। उसी हिसाब से राज्य सरकार ने भी DA बढ़ाने का फैसला किया है।

पटेल ने कहा, "DA में बढ़ोत्तरी का फायदा 9.61 लाख राज्य सरकार और पंचायत के कर्मचारियों को होगा। इसके साथ ही 4.5 लाख पेंशनभोगियों को भी इसका फायदा मिलेगा।"

DA में 11 फीसदी बढ़ोत्तरी से सरकारी खजाने पर हर महीने 378 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। पटेल ने यह भी बताया कि सितंबर की सैलरी के साथ DA भी आएगा। गुजरात के सीएम ने ये भी कहा कि जुलाई का एरियर अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा और अगस्त का एरियर अगले साल जनवरी में मिलेगा। जबकि सितंबर का बढ़ा हुआ DA इसी महीने की सैलरी के साथ मिल जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।