7th Pay Commission: सरकार ने कैसे बढ़ाया 4% DA? जानिए सैलरी का पूरा कैलकुलेशन

7th Pay Commission: हाल में केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों को 47.58 लाख कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 6:15 PM
7th Pay Commission: हाल में केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों को 47.58 लाख कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।

7th Pay Commission: हाल में केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों को 47.58 लाख कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब ये नई बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएगी। यहां आपको बता रहे हैं कि सरकार ने कैसे डीए में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन कैसे करती है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कैसे और कितनी बढ़ोतरी हुई है।

डीए बढ़ोतरी का फैसला कैसे लिया जाता है?

बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए दिया जाता है। केंद्र सरकार एक फॉर्मूले के आधार पर कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर में रिवीजन करती है। डीए और डीआर को साल में दो बार जनवरी और जुलाई में रिवाइज किया जाता है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशनभोगियों को दी जाती है। इस तरीके से पूरा कैलकुलेशन किया जाता है।


महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (आधार वर्ष 2001=100) -115.76)/115.76)x100

सेंट्रल पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए: महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 3 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (आधार वर्ष 2001=100) -126.33)/126.33)x100

पिछले 12 महीनों का औसत CPI-IW वर्तमान में 372.2 है। फॉर्मूले की मानें तो डीए 42.37 फीसदी पर आ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया।

कितनी सैलरी बढ़ेगी?

मान लीजिए कि एक सरकारी कर्मचारी का मासिक टेक-होम वेतन लगभग 42,000 रुपये है और बेसिक वेतन लगभग 25,500 रुपये है। तो उसे महंगाई भत्ते के रूप में 9,690 रुपये मिल रहे होंगे। अब डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 10,710 रुपये मिलेगा। यानी, हर महीने टेक होम सैलरी में 1,020 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह 69.76 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन भी बढ़ जाएगी। मसलन, अगर किसी को 30,000 रुपये महीने की बेसिक पेंशन मिलती है तो उसे महंगाई राहत के तौर पर 11,400 रुपये मिलते थे। अब, ये पैसा बढ़कर 12,600 रुपये हो जाएगा, इस प्रकार पेंशन में 800 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।

साल में 2 बार बढ़ता है DA

इससे पहले डीए में पिछला रिवीजन 28 सितंबर 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। केंद्र ने ऑल इंडिया के 12 मासिक औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर डीए को चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया था।

सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदेगा First Citizens Bank, अमेरिका में डूबते बैंकों का सबसे बड़ा खरीदार है यह बैंक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।