Get App

7th Pay Commission: सितंबर में DA बढ़ने के बाद कितनी आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, जानें यहां

केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का इंतजार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 2:05 PM
7th Pay Commission: सितंबर में DA बढ़ने के बाद कितनी आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, जानें यहां

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का इंतजार है। पहले ये माना जा  रहा था कि बढ़े हुए DA का पैसा जुलाई की सैलेरी में आएगा लेकिन अब ये साफ हो गया है कि अब सितंबर के आखिर में सैलरी के साथ पिछली तीन किस्त भी आएगी। करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को दोबारा महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का इंतजार है। आइए जानते हैं सितंबर के वेतन में कितना पैसा आपकी सैलरी में बढ़कर आएगा।

DA ऐसे होगा कैलकुलेट

आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी यह जानने के लिए रपको अपनी बेसिक सैलरी चेक करनी चाहिए। साथ ही इसके बाद अपने मौजूदा DA की जांच करें। फिलहाल यह 17 फीसदी है जो DA बहाली के बाद 28% तक जाएगा। इसलिए मासिक DA 11% बढ़ जाएगा। इसलिए, केंद्र सरकार के कर्मचारी का DA 1 जुलाई 2021 से उनके मूल वेतन के 11% तक बढ़ जाएगा। DR के कैककुलेशन में भी यही फॉर्म्यूला लागू होगा।

उदाहरण से समझें

7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी कैलकुलेशन लिए मान लीजिए कि कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है तो उसका मासिक DA 20,000 का 28% तक बढ़ जाएगा। इसका मतलब है कि मासिक DA में वृद्धि 20,000 रुपये का 11% यानी कुल 2200 रुपये होगा। इसी तरह केंद्र सरकार के अन्य कर्मचारी जिनके 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स में अलग-अलग मासिक मूल वेतन है, वे यह जांच सकते हैं कि डीए बहाली के बाद उनका वेतन कितना बढ़ जाएगा।

कितना मिलेगा एरियर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें