7th Pay Commission Latest Update: नए साल 2023 से पहले त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों खुशखबरी दी है। त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief- DR) में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार के इस कदम से 1 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और 80,800 पेंशनभोगियों को फायदा होगा। त्रिपुरा सरकार ने DA और DR में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कुल डीए बढ़कर 20 फीसदी हो गया है। ये नई दरें दिसंबर 2022 से लागू मानी जाएगी।
