Get App

7th Pay Commission: क्या नवंबर महीने में आएगा 18 महीने का DA एरियर! मोदी सरकार ने दिया नया अपडेट

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल दो बार खुशखबरी दे चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2021 पर 5:53 PM
7th Pay Commission: क्या नवंबर महीने में आएगा 18 महीने का DA एरियर! मोदी सरकार ने दिया नया अपडेट

7th Pay Commission latest update: मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल दो बार खुशखबरी दे चुकी है। पहले 1 जुलाई से DA को बढ़ाया और फिर दिवाली से पहले DA को बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया। अब केंद्रीय कर्मचारियों अपने 18 महीने से अटके DA एरियर का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिवाली के बाद नवंबर में 18 महीने के DA एरियर पर मोदी सरकार फैसला कर सकती है।

पेंशनर्स ने हाल में 18 महीने के Dearness relief के एरियर को लेकर 7 सितंबर को धरना दिया था और इस बारे में वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी भी लिखी है। अब ये मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और वह जल्द इसका हल निकाल सकते हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई भी बयान नहीं आया है।

पेंशनर्स ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

भारतीय पेंशनर्स मंच (BMS) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के एरियर का बकाया देने के लिए PM मोदी से अपील की है। मंच ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर इस मामले में मदद करने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। 1 जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया।

साल में दूसरी बार बढ़ाया DA

केंद्र सरकार ने इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी थी। अब इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी कर दी है। सरकार ने दूसरी बार DA बढ़ाया है। सरकार ने महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाकर 28 से 31 फीसदी कर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें