7th Pay Commission: ओडिशा सरकार ने 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता, चेक करें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission Latest Update: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 7वें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और (Dearness Relief - DR) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 4:49 PM
नए साल 2023 से पहले ओडिशा सरकार ने दी खुशखबरी।

7th Pay Commission Latest Update:  नए साल से पहले ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को 7वें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और (Dearness Relief - DR) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। डीए में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू मानी जाएगी। इससे पहले अभी हाल में त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों खुशखबरी दी है। त्रिपुरा सरकार ने DA और DR में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब वहां कर्माचारियों का डीए 8 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गया है।

ऐसे होता है DA का कैलकुलेशन

आसान भाषा में समझे तो डीए का मतलब होता है कि जीवन स्तर को बनाए रखने और बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिया जाना भत्ता। ये महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनके बेसिक वेतन के आधार पर मिलता है। जैसे अगर बेसिक वेतन 20,000 रुपये है तो ये 20,000 रुपये पर कैलकुलेट किया जाएगा।


केंद्र सरकार को नए साल मे बढ़ाना है DA

केंद्र की मोदी सरकार को नए साल में डीए बढ़ाना है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार DA और DR में 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी मार्च 2023 में कर सकती है। हालांकि, ये डीए हाइक जनवरी से लागू माना जाएगा। अगर सरकार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में बढ़ोतरी करती है तो ये बढ़कर 43 फीसदी हो जाएगा।

केंद्र सरकार साल में 2 बार बढ़ाती है महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) बढ़ाती है। सरकार दिवाली से पहले सितंबर में महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी का गया था। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी गई थी। इससे पहले सरकार ने मार्च में डीए बढ़ाया था। तब सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत डीए को 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था।

Nifty इस जनवरी में गिरावट के ट्रेंड को बदलने के लिए तैयार, क्यों बाजार में दिख रही हैं नई ‘उम्मीदें’?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।