7th pay commission: मध्य प्रदेश सरकार ने किया DA Hike का ऐलान, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के डीए में हाइक का ऐलान खुद राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान की। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन 1,600-6,000 तक बढ़ जाएगा। केंद्र सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों के वेतन में साल में दो बार संशोधन करती है। मध्य प्रदेश सरकार ने 15 मार्च को कैबिनेट बैठक के बाद डीए बढ़ाने की घोषणा की थी

अपडेटेड Jun 24, 2023 पर 7:56 PM
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाने का ऐलान किया है

मध्य प्रदेश सरकार के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहद ही दिल खुश कर देने वाली खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश सरकार के तहत काम करने वाल सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। वहीं मध्य प्रदेस सरकार के कर्मचारियों का भत्ता इस DA Hike के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।

CM शिवराज सिंह चौहान ने खुद किया ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के डीए में हाइक का ऐलान खुद राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान की। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन 1,600-6,000 तक बढ़ जाएगा। केंद्र सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों के वेतन में साल में दो बार संशोधन करती है। मध्य प्रदेश सरकार ने 15 मार्च को कैबिनेट बैठक के बाद डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि भत्ता 1 जनवरी, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से बढ़ाया गया है और इससे सरकारी खजाने पर 265 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

गलत अकाउंट पर भेज दिया है पैसा तो करें ये काम, SBI ने ग्राहकों को ट्वीट के जरिए दी सलाह


ओडिशा सरकार ने भी बढ़ाया डीए

हाल ही में, ओडिशा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए मौजूदा 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बढ़ा हुआ डीए इस साल 23 जनवरी से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा और कर्मचारियों को यह राशि उनके जून के वेतन के साथ मिलेगी। पिछले महीने, कर्नाटक ने भी 1 जनवरी, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कर्नाटक में डीए 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया गया है।

झारखंड और हिमाचल सरकार ने भी बढ़ाया था डीए

इससे पहले, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र सरकार अगले महीने, जुलाई 2023 में महंगाई भत्ते (डीए) में भी बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे उनका वेतन बढ़ जाएगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए डीए बढ़ोतरी 3-4 फीसदी होने की संभावना है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है, जिसके बाद DA बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ता (डीए) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (डीआर) पेंशनभोगियों के लिए है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी हैं। आगामी डीए बढ़ोतरी के बाद इन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।