Get App

7th Pay Commission: इस राज्य सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, केंद्रीय बजट से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा

7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने (Madhya Pradesh Employee DA Hike 2023) अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ये ऐलान 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले किया है। सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों होने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 7:10 PM
7th Pay Commission: इस राज्य सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, केंद्रीय बजट से पहले कर्मचारियों को मिला तोहफा
7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने (Madhya Pradesh Employee DA Hike 2023) अपने लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने ये ऐलान 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से पहले किया है। सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों होने वाला है। करीब एक हफ्ते पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। ये नया डीए जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा।

जनवरी 2023 से लागू होगा नया डीए

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) देने का ऐलान कर दिया था। अब राज्य के वित्त विभाग की ओेर से ये जारी कर दिया गया है। अब महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के वेतन पर यह नियम जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा।

राज्य कर्मचारियों को होगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें