7th Pay Commission: मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को LTC के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दे दी है। यानी, केंद्रीय कर्मचारी इन ट्रेनों में यात्रा करने पर एलटीसी का फायदा उठा सकते हैं। यह कदम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) को एलटीसी के तहत अलग-अलग प्रीमियम ट्रेनों के बारे में सभी ऑफिसों और कर्मचारियों के सुझाव के बाद उठाया गया है।
