मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया और कल कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला कर दिया। अब इस बढ़े डीए के साथ कर्मचारियों को HRA भी मिलेगा। यहां आपको पता है कि अक्टूबर के वेतन में आपको बढ़कर कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे।
अक्टूबर के वेतन में आएगा HRA
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने HRA को 3 फीसदी बढ़ाकर बेसिक सैलेरी का 25 फीसदी कर दिया है। केंद्र सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों बेसिक वेतन के आधार पर हाउस रेंट अलाउंस और डीए में बढ़ोत्तरी की जाए। यह जानने वाली बात है कि नियमों के मुताबिक HRA इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि DA 25% से ज्यादा हो गया है। इस कारण केंद्र सरकार ने भी HRA को बढ़ाकर 27% करने का फैसला किया है।
31 फीसदी हो गया है मंहगाई भत्ता
मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपये है। उन्हें अभी 5030 रुपये DA मिल रहा है। अभी DA बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है। अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है। यानी अब 31 फीसदी की दरस से DA मिलेगा। अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपये मिलेंगे। यानी कर्मचारियों का 18000 रुपये बेसिक वेतन होने पर 540 रुपये का इजाफा DA में होगा। आपका बेसिक वेतन जितना ज्यादा होगा उतना ही DA ज्यादा आएगा। महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 31 फीसदी होगा और उसी के अनुसार बढ़ेगा।