7th Pay Commission: कर्मचारियों का HRA जल्द बढ़ाएगी सरकार, हाउस रेंट अलाउंस में इतनी होगी बढ़ोतरी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि सरकार जल्द ही HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। एचआरए को पहले जुलाई 2021 में रिवाइज किया गया था। एचआरए में बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन में उनके हाथ आने वाली सैलरी बढ़ जाएगी

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 3:17 PM
7th Pay Commission: सरकार जल्द ही HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि सरकार जल्द ही HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। एचआरए को पहले जुलाई 2021 में रिवाइज किया गया था। एचआरए में बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन में उनके हाथ आने वाली सैलरी बढ़ जाएगी। सरकारी कर्मचारी जिस शहर में काम करते हैं, उसके आधार पर एचआरए दिया जाता है। हाउस रेंट अलाउंस सैलरी क्लास कर्मचारियों के लिए है जो किराए के मकान में रहते हैं। कर्मचारियों की घर की जरूरत और शहर के आधार पर तीन केटेगरी में बांटा जाता है।

3 केटेगरी में बंटा होता है HRA

हाउस रेंट अलाउंस 3 केटेगरी में बंटा होता है। ये केटेगरी X, Y और Z हैं।


(i) 'X' केटेगरी में 50 लाख और उससे अधिक आबादी वाले एरिया आते हैं। इस केटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) की सिफारिश के अनुसार HRA 24 प्रतिशत दिया जाता है।

(ii) 'Y' 5 लाख से 50 लाख के बीच आबादी वाले एरिया के लिए है। यहां रहने वाले कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 16 फीसदी HRA दिया जाता है।

(iii) 'Z' केटेगरी में के तहत वो कर्मचारी आते हैं जहां जनसंख्या 5 लाख से कम है। यहां HRA 8 फीसदी दिया जाता है।

बढ़कर इतना मिल सकता है HRA

अब कर्मचारियों को HRA बढ़कर एक्स केटेगरी को 27 फीसदी, वाई केटेगरी को 18 फीसदी और Z केटेगरी को 9 फीसदी मिल सकता है। वहीं महंगाई भत्ता 50 फीसदी से ऊपर पहुंचने पर एचआरए बढ़कर क्रमश: 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो जाएगा।

कब रिवाइज हो सकता है HRA

मोदी सरकार जल्द ही HRA में भी बढ़ोतरी कर सकती है। इसके लिए सरकार की ओर से पहले ही नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस समय कर्मचारियों को मिलने वाला DA अभी 42 फीसदी है। जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी है। ऐसा माना जा रहा कि अब ये बढ़कर 46 फीसदी हो सकता है।

जून के आंकड़ों पर Tata Motors सात साल के हाई पर, फिर इसी डेटा पर शेयर आए नीचे, समझें यह मिला-जुला रिस्पांस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।