7th Pay Commission: क्या 27 सितंबर को सरकार करेगी DA बढ़ाने का ऐलान! साथ मिलेगा 2 महीने का डीए एरियर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार उन्हें बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। उनके महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। यानी कहा जा सकता है कि सितंबर का महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी वाला है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 7:04 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार DA को लेकर खत्म होने वाला है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार उन्हें बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। उनके महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। यानी कहा जा सकता है कि सितंबर का महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि केंद्र सरकार इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 27 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है।

DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी तय

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी तय है। यह बढ़ोतरी जनवरी से जून तक के महंगाई आंकड़ों के मुताबिक तय की गई है। हालांकि इस पर अभी केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है, उसके बाद ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू होगा

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा के बाद यह 46 फीसदी हो जाएगा। अगर 3 फीसदी बढ़ोतरी होती है तो 45 फीसदी हो जाएगा। AICPI इंडेक्स के मुताबिक जून 2023 तक कर्मचारियों का DA 46 फीसदी तक पहुंच गया है। बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू होगा। सितंबर में ऐलान होने पर 2 महीने का डीए एरियर भी मिलेगा।

कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

जिन कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है, उन्हें फिलहाल 42 फीसदी की दर से 7560 रुपये प्रति माह डीए मिलता है। 46 फीसदी हो जाने पर उन्हें 8280 रुपये प्रति माह डीए मिलेगा। यानी हर महीने 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी। सालाना आधार पर कर्मचारियों के डीए में 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम 56,900 रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारियों को वर्तमान में 23,898 रुपये प्रति माह महंगाई भत्ता मिल रहा है। 46 फीसदी के बाद यह 26,174 रुपये प्रति माह हो जाएगा यानी डीए में 2276 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। सालाना आधार पर देखा जाए तो DA में 27,312 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Services PMI : अगस्त में धीमी पड़ी सर्विस सेक्टर की रफ्तार, सर्विसेज PMI जुलाई के 62.3 से घटकर 60.1 पर आई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।