7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2021 की दिवाली अच्छी जाने वाली है। अभी हाल में ही मोदी सरकार ने 3 फीसदी का DA बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है। ये महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। यानी, केंद्रीय कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर के वेतन में मिलेगा।
कैबिनेट ने बीते हफ्ते महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के 28% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है। जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी DA के साथ एरियर का भी पेमेंट किया जाएगा।
अक्टूबर में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
56900 बेसिक सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA
कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नये महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए महीना मिलता। यानी कुल 1707 रुपये महीना महंगाई भत्ता बढ़ेगा। यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा। अक्टूबर महीने में अगर 3 महीने का एरियर मिलता है तो 52,917 रुपये एरियर के भी आएंगे। अक्टूबर महीने का एरियर साथ मिलने पर 4 महीने का DA 70,556 रुपये आएंगे।
18000 बेसिक सैलेरी पर इतना बढ़ेगा DA
मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपये है। उन्हें अभी 5030 रुपये DA मिल रहा है। अभी DA बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है। अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है। यानी अब 31 फीसदी की दर से DA मिलेगा। अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपये मिलेंगे। यानी कर्मचारियों का 18000 रुपये बेसिक वेतन होने पर 540 रुपये का इजाफा DA में होगा। यानी तीन महीने का एरियर 1,620 रुपये आएंगे।
आपका बेसिक वेतन जितना ज्यादा होगा उतना ही DA ज्यादा आएगा। महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 31 फीसदी होगा और उसी के अनुसार बढ़ेगा।
नई बढ़ोतरी दिवाली से कुछ दिन पहले की गई है। ताकि, 47 लाख से अधिक कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिल सके। सरकार ने एक बयान में कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों के कारण राजकोष पर 9,488.70 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का खर्च बढ़ेगा। सरकार ने पिछले साल इस तरह की सभी बढ़ोतरी रोक दी थी क्योंकि कोरोनावायरस ने उसके रेवेन्यू पर असर डाल रहा था।
साल में दूसरी बार बढ़ाया DA
केंद्र सरकार ने इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी थी। अब इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी कर दी है। सरकार ने दूसरी बार DA बढ़ाया है।
महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित हिस्सा होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) के तौर पर यह लाभ मिलता है।