Get App

7th Pay Commission: मोदी सरकार देगी बंपर सैलरी, अक्टूबर में आएगा 31% DA के साथ एरियर- आएंगे 70,556 रुपये

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2021 की दिवाली अच्छी जाने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 4:24 PM
7th Pay Commission: मोदी सरकार देगी बंपर सैलरी, अक्टूबर में आएगा 31% DA के साथ एरियर- आएंगे 70,556 रुपये

7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2021 की दिवाली अच्छी जाने वाली है। अभी हाल में ही मोदी सरकार ने 3 फीसदी का DA बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है। ये महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। यानी, केंद्रीय कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को  जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर के वेतन में मिलेगा।

कैबिनेट ने बीते हफ्ते महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के 28% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है। जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी DA के साथ एरियर का भी पेमेंट किया जाएगा।

अक्टूबर में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

56900 बेसिक सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA

कर्मचारी की बेसिक सैलरी यदि 56900 रुपए है तो नये महंगाई भत्ते यानी 31 फीसदी के तहत 17639 रुपए महीने भत्ता मिलेगा जबकि 28 फीसदी की दर से 15932 रुपए महीना मिलता। यानी कुल 1707 रुपये महीना महंगाई भत्ता बढ़ेगा। यानी सैलरी में कुल इजाफा सालाना 20484 रुपए होगा। अक्टूबर महीने में अगर 3 महीने का एरियर मिलता है तो 52,917 रुपये एरियर के भी आएंगे। अक्टूबर महीने का एरियर साथ मिलने पर 4 महीने का DA 70,556 रुपये आएंगे।

7th Pay Commission: मोदी सरकार दिवाली से पहले देगी 18 महीने का DA एरियर! क्या अक्टूबर महीने में मिलेगा डीए

18000 बेसिक सैलेरी पर इतना बढ़ेगा DA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें