Get App

7th Pay Commission: एक बार और बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी! मोदी सरकार बढ़ाएगी एक और भत्ता

मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी दे सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2021 पर 5:01 PM
7th Pay Commission: एक बार और बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी! मोदी सरकार बढ़ाएगी एक और भत्ता

7th Pay Commission Latest Updates: मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी दे सकती है। कर्मचारियों के दिवाली बोनस के साथ महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और टीए में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही पहले का बकाया महंगाई भत्ता भी जोड़ कर मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी DA में बढ़ोतरी के बाद अब एक और भत्ते पर बढ़ोतरी की बातचीत चल रही है और इसका फायदा कर्मचारियों को जनवरी से मिल सकता है।

मोदी सरकार को भेजा प्रस्ताव

दरअसल यह बढ़ोतरी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में की जाएगी जिससे सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लागू करने की मांग पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जनवरी 2021 से कर्मचारियों को HRA मिल जाएगा। एचआरए मिलते ही इन कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन (NFIR) ने 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग की है।

शहर के हिसाब से मिलता है HRA

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है। यानी जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्‍यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना HRA मिलेगा। X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं। इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्‍हें 27 परसेंट HRA मिलेगा। Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें