7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के पास 3 जगह से आएगा पैसा, जारी करेगी मोदी सरकार

केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल दिवाली तक तीन सौगातें मिलने वाली हैं

अपडेटेड Oct 15, 2021 पर 8:23 AM

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस साल दिवाली तक तीन सौगातें मिलने वाली हैं। पहला कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance DA) में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरा DA एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर कोई नतीजा निकल सकता है। हालांकि, सरकार एरियर देने के पक्ष में नहीं है। तीसरा पीएफ (Provident Fund) पर ब्याज दिवाली से पहले खाते में जमा हो सकता है।

एक बार फिर बढ़ेगा DA


जुलाई 2021 का महंगाई भत्ता (DA) अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन जनवरी से मई 2021 के AICPI आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस तरह 3 फीसदी और बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार दशहरे या दिवाली के आसपास DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।


पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। सरकार ने जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये DA मिलेगा।

DA एरियर की भी मांग

केंद्रीय कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें दिवाली से पहले उन्हें 18 महीने से रूका हुआ महंगाई मिल जाए। अब 18 महीने से पेंडिंग एरियर का मामला PM नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी इसका हल जल्द से जल्द निकाल सकते हैं। उन्हें दिवाली तक 18 महीने का रूका हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था।


आएगा PF के ब्याज का पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से अधिक अकाउंट होल्डर्स को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दिवाली से पहले EPFO अकाउंट होल्डर्स को बंपर तोहफा दे सकता है। PF खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है। EPFO जल्द ही अपने 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में 2020-21 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।