7th Pay Commission: ओडिशा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA, जून महीने में एरियर के साथ मिलेगी बंपर सैलरी

7th Pay Commission: ओडिशा सरकार ने राजा फेस्टिवल से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने राजा महोत्सव से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4% की बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 5:05 PM
7th pay commission: ओडिशा सरकार के फैसले से 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

7th Pay Commission: ओडिशा सरकार ने राजा फेस्टिवल से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने राजा महोत्सव से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4% की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य प्रशासन ने महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की है।

इतना बढ़ गया है DA

सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए अब 38% से बढ़कर 42% हो गया है। कर्मचारियों को जून के वेतन के साथ बढ़ा हुआ डीए भी कैश मिलेगा। प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए TI में भी 4% की बढ़ोतरी की। इसके अलावा ये उन्हें इस महीने यानी जून में मिलने वाली पेंशन के साथ मिलेगा।


इन कर्मचारियों को होगा फायदा

ओडिशा सरकार के फैसले से 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोक सेवकों और सेवानिवृत्त लोगों के लिए डीए और टीआई में बढ़ोतरी मंजूरी दी। टीआई और डीए में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू होगा।

केंद्र सरकार जुलाई में बढ़ाएगी डीए

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई के महीने में बड़ी खबर मिल सकती है। सरकार जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जुलाई में महंगाई भत्ते में इस साल की दूसरी बढ़ोतरी कर सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। केंद्र सरकार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो ये बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम सालना 8,640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा रियल एस्टेट सेक्टर में अभी बहुत है दम, पॉजिटिव बने रहें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।