7th Pay Commission: ओडिशा सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA, अक्टूबर की सैलेरी आएगी बढ़कर

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये बढ़ोतरी जुलाई 2021 से प्रभावी मानी जाएगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस महीने अक्टूबर से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

इस 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 28 फीसदी हो गया है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने इस साल जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने को मंजूरी दी थी।

केंद्र द्वारा 11 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा तीन पेंडिंग DA को जोड़ने के बाद हुई, जिसमें जनवरी से जून 2020 के लिए घोषित 4 प्रतिशत डीए शामिल है, जिसमें जुलाई से दिसंबर 2020 और जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए भत्ता शामिल है।

गौरतलब है कि केंद्र की घोषणा के तुरंत बाद झारखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों ने भी अपने-अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।