Get App

7th Pay Commission: पेंशनभोगियों को अब WhatsApp, SMS और ईमेल पर मिलेगा पेंशन स्लिप, जानें कैसे?

केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, अब उन्हें अपने पेंशन स्लिप के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2021 पर 11:12 PM
7th Pay Commission: पेंशनभोगियों को अब WhatsApp, SMS और ईमेल पर मिलेगा पेंशन स्लिप, जानें कैसे?

केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें अपने पेंशन स्लिप (Pension Slip) के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) ने पेंशन जारी करने वाले बैंकों से कहा है कि वे पेंशनरों की पेंशन स्लिप उनके मोबाइल नंबर पर SMS और Email के जरिए भेज सकते हैं।

साथ ही व्हाट्सऐप (Whatsapp) के जरिये भी पेंशन स्लिप भेजा जा सकता है। केंद्र सरकार ने कहा कि बैंक इसके लिए पेंशनर्स के रजिस्टपर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेरमाल करें। केंगद्र सरकार के इस फैसले से 62 लाख केंद्रीय पेंशनरों को राहत मिलेगी।

Pension बांटने वाले बैंकों के सेंट्रलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर्स (CPPCs) के साथ बैठक में पर्सनल डिपार्टमेंट ने यह आदेश जारी किया। केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि बैंक इस सर्विस को Welfare activity के तौर पर देखें। क्योंंकि यह काफी जरूरी है।

आपको बता दे कि पेंशन पे स्लिप (Pay Slip) की जरूरत इनकम टैक्सं रिटर्न फाइल करने के साथ महंगाई भत्ता, महंगाई राहत (Dearness relief) और DA के साथ DR Arrear से जुड़े काम में होती है। केंद्र सरकार ने सरकार ने पेंशनरों के ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) के तहत यह सर्विस देने की बात कही है।

सराकर ने बैंकों से कहा है कि वे इस काम में WhatsApp जैसे सोशल मीडिया टूल की भी मदद ले सकते हैं। सरकार के आदेश के मुताबिक, Pension Slip में मंथली पेंशन की पूरी डिटेल होनी चाहिए। अगर कोई टैक्सब कटौती हो रही है तो वह भी स्लिप में दी जानी चाहिए। साथ ही कितना अमाउंट पेंशन खाते में भेजा गया, यह भी भेजा जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें