7th Pay Commission: मोदी सरकार ने बीते हफ्ते दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 3 फीसदी बढ़ा दिया। ये बढ़ा DA एक जुलाई से बढ़ा हुआ माना जाएगा। अब से 7 दिन बाद कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी बैंक खाते में आएगी, लेकिन क्या आपने कैलकुलेट किया है कि आपकी मासिक वेतन सालाना कितना बढ़ जाएगा। बढ़ी सैलरी के साथ कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी अक्टूबर के वेतन में आएगा। यहां आपको पूरा गणित बता रहे हैं।
31 फीसदी हो गया है मंहगाई भत्ता
सरकार ने डीए के साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी DR में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। इससे 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर को फायदा होगा।
56900 बेसिक सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA
18000 बेसिक सैलेरी पर इतना बढ़ेगा DA
मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपये है। उन्हें अभी 5030 रुपये DA मिल रहा है। अभी DA बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है। अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है। यानी अब 31 फीसदी की दरस से DA मिलेगा। अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपये मिलेंगे। यानी कर्मचारियों का 18000 रुपये बेसिक वेतन होने पर 540 रुपये का इजाफा DA में होगा। सालाना 6,480 रुपये वेतन में बढ़ जाएंगे। आपका बेसिक वेतन जितना ज्यादा होगा उतना ही DA ज्यादा आएगा। महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 31 फीसदी होगा और उसी के अनुसार बढ़ेगा।
महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित हिस्सा होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) के तौर पर यह लाभ मिलता है।