7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया और बीते हफ्ते कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया। यानी, केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में 3 भत्ते मिलने वाले हैं। कर्मचारियों को बढ़े हुए DA के साथ हाउस रेंट अलॉउंस (HRA) और एजुकेशन अलॉउंस मिलेगा।
