Get App

7th pay commission: कर्मचारियों की होगी धमाकेदार दिवाली, मोदी सरकार 2 दिन बाद बोनस के साथ देगी DA एरियर

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2021 की दिवाली धमाकेदार रहने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2021 पर 11:09 AM
7th pay commission: कर्मचारियों की होगी धमाकेदार दिवाली, मोदी सरकार 2 दिन बाद बोनस के साथ देगी DA एरियर

7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2021 की दिवाली धमाकेदार रहने वाली है। कर्मचारियों का वेतन दो दिन बाद 31 अक्टूबर को आएगा। अक्टूबर महीने की सैलरी में कर्मचारियों को दिवाली बोनस आएगा। मोदी सरकार दिवाली बोनस के साथ 31 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) देगी। ये 1 जुलाई 2021 से लागू माना गया है, यानी कर्मचारियों को 3 महीने का DA एरियर मिलेगा। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी अक्टूबर के वेतन में मोदी सरकार देने वाली है।

अक्टूबर में आएगी बंपर सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस के साथ, 31 फीसदी DA और 3 महीने का DA एरियर कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलने वाला है। इस बार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बंपर सैलरी आने वाली है।

सरकार ने दूसरी बार बढ़ाया DA

कैबिनेट ने बीते हफ्ते महंगाई भत्ता को 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 1 जुलाई 2021 से मूल वेतन के 28% से बढ़ाकर 31% कर दिया गया है। जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 31 फीसदी DA के साथ एरियर का भी पेमेंट किया जाएगा।

 7th Pay Commission: क्या दिवाली से पहले 18 महीने का DA एरियर देगी मोदी सरकार! PM के पास आया मामला

अक्टूबर में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें