7th Pay Commission: सिर्फ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी ही नहीं इस त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों को प्रमोशन भी मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने प्रमोशन देने की रिक्वेस्ट को मान लिया है। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे के अधिकारियों को प्रमोशन दी गई है।
सरकारी आदेश के अनुसार भारतीय रेलवे के इन अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत प्रमोशन दिया गया है। इस प्रमोशन के साथ कर्मचारियों का वेतन 25350 रुपये से बढ़कर 29500 रुपये हो जाएगी।
सरकार के ऑर्डर के मुताबकि रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा (RBSS)/रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सर्विस (RBSSS) के अधिकारियों की प्रमोशन इस साल होनी थी। इन अधिकारियों को अंडर सेक्रेटरी/उप सचिव के रूप में प्रमोट किया गया है। जागरण में छपी खबर के मुताबिक प्रमोशन के साथ वेतन में लगभग 15,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।
जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 67700 रुपये है उनका वेतन बढ़कर 78800 रुपये महीना हो जाएगा। बेसिक वेतन बढ़ने के साथ महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA), परिवहन भत्ता (Transport allowance), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी होगी।
सैलेरी का बैंड श्रेणी III के तहत आएगा जो कि सातवें वेतन मैट्रिक्स के अनुसार है। केंद्र सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट भारत के राष्ट्रपति से मंजूरी लेने के बाद प्रमोशन का आदेश जारी करेगा।