7th Pay Commission: तेलंगाना सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, साथ मिलेगा 18 महीने का DA एरियर

7th Pay Commission: तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को केंद्रीय बजट (Union Budget 2023) पेश होने से पहले तोहफा दिया है। तेलंगाना सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से तेलंगाना के 7.2 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने वाला है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 9:29 AM
तेलंगाना सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है।

7th Pay Commission: तेलंगाना सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को केंद्रीय बजट (Union Budget 2023) पेश होने से पहले तोहफा दिया है। तेलंगाना सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार के इस फैसले से तेलंगाना के 7.2 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होने वाला है। अभी राज्य सरकार के कर्मचारिचयों का डीए (Dearness Allowance - DA) और डीआर (Dearness Relief - DR) 17.29 प्रतिशत है। राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 20.02 प्रतिशत कर दिया है।

कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का डीए एरियर

राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। यानी, कर्मचारिचों को 18 महीने का डीए एरियर मिलेगा। ये एरियर कर्मचारियों को उनके वेतन में नहीं मिलेगा। बल्कि, कर्मचारियों के 1 जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक के महंगाई भत्ते को सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा किया जाएगा।


तेलंगाना राज्य के कर्मचारियों का बढ़ा DA

तेलंगाना सरकार के मुताबिक महंगाई भत्ते के बकाया (DA Arear) का पेमेंट उन कर्मचारियों को किया जाएगा जो 31 मई 2023 को रिटायर होने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी सर्विस के अंतिम चार महीनों के दौरान सामान्य भविष्य निधि यानी GPF में योगदान करने की छूट होगी। इस बीच पेंशनरों को उनके महंगाई राहत की पेमेंट जनवरी 2023 की पेंशन के साथ की जाएगी।

8 किश्तों में मिलेगा एरियर

राज्य सरकार एक जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक के महंगाई राहत (DR) एरियर का पेमेंट आठ किश्तों में किया जाएगा। वित्त मंत्री टी हरीश राव के अनुसार तेलंगाना सरकार के डीए बढ़ाने के कदम से 2.88 लाख रिटायर हो चुके कर्मचारियों और 4.40 लाख काम कर रहे कर्मचारियों को मदद मिलेगी।

ये राज्य सरकार भी बढ़ा चुकी है DA

इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब तमिलनाडु में कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है। तमिलनाडु सरकार के फैसले से 16 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, अब केंद्र सरकार को भी डीए में पहली किश्त की बढ़ोतरी करनी है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार बजट के बाद डीए में बढ़ोतरी कर सकती है जो जनवरी 2023 से लागू मानी जाएगी।

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दिखेगी नए भारत की झलक, मिस्र के राष्ट्रपति हैं चीफ गेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।