Republic Day 2023: दुनिया ने देखा हिंदुस्तान की उड़ान, कर्तव्य पथ पर अर्जुन- राफेल का करतब

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। इसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम दिखाई देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आज परेड में 27 झांकियां देश की खूबसूरती और सशक्त भारत की झलक पेश की जाएंगी

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत नजर आ रही है

Republic Day 2023: देश आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्‍ली के कर्तव्य पथ पर आज गणतंत्र दिवस की परेड बेहद खास होग। इसके पहले इस परेड तो राजपथ के नाम से जाना जाता था। इस परेड में 27 झांकियां देश की खूबसूरती और सशक्त भारत की झलक पेश करेंगी। 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी झांकियां पेश करेंगी। इसके अलावा मंत्रालय से 6 झांकियां और रक्षा मंत्रालय से 4 झांकियां उतरेंगी। परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक दिखेगी। इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा।

राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता दिखेगी। साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) मुख्य अतिथि हैं।

मेड इंडिया तोप से सलामी


परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी। यह पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह लेंगी, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती 'आत्मनिर्भरता' को प्रदर्शित करती है। 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

नाग मिसाइल

आज गणतंत्र दिवस परेड में आर्मी पहली बार नाग मिसाइल सिस्टम को भी दिखाएगी। इसे डीआरडीओ ने बनाया है और यह एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम है। इससे पहले जब यह डिवेलपमेंट स्टेज पर था तब डीआरडीओ ने इसका प्रदर्शन किया था, लेकिन अब आर्मी इसे अपने बाकी वेपन और इक्विपमेंट के साथ दिखाएगी। इसके यूजर ट्रायल पूरे हो गए हैं और इसे जल्द ही आर्मी में शामिल किया जाएगा।

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।

करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी परेड

परेड की शुरुआत 10.30 से होगी। यह करीब 90 मिनट चलेगी। पहली बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड हो रही है। इस बार परेड में 45000 लोग शामिल होंगेष करीब 12000 पास बांटे गए है। वहीम 32000 ऑनलाइन टिकट दिए गए हैं। बैठने के लिए अलग तरह के इंतजाम किए गए हैं। वर्टिकल प्लेटफार्म पर कुर्सियां लगाई गई हैं, ताकि पीछे बैठे लोग भी परेड देख सकेंगे। कोरोना से पहले गणतंत्र दिवस समारोह में करीब सवा लाख लोग शामिल होते थे। परेड में शामिल थलसेना के सारे हथियार स्वदेशी रखे गए हैं।

राष्ट्रपति ने पहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। फिर परेड की शुरुआत हो गई।

कर्तव्य पथ पर भारत का शक्ति प्रदर्शन शुरू

कर्तव्य पथ पर अब भारत का शक्ति प्रदर्शन जारी है। भारत अपनी सैन्य शक्तियों का प्रदर्शन कर रहा है। परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभाल रहे हैं। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड हैं।

नौसेना के मार्चिंग दस्ते ने राष्ट्रपति को दी सलामी

कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड और नौसेना के मार्चिंग दस्ते ने राष्ट्रपति को सलामी दी। इस मार्च का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृथ कर रही हैं। इस दस्ते में पहली बार 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल किए गए हैं।

देश की सबसे खतरनाक है आकाश मिसाइल

जमीन से हवा में मार करने वाली भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक आकाश मिसाइल है। आकाश प्राइम में स्वदेशी एक्टिव RF सीकर लगा है। इससे दुश्मन के टारगेट में पहुचने में मदद मिलती है। आकाश-एनजी यानी आकाश न्यू जेनरेशन मिसाइल का सफल परीक्षण भी हो चुका है। इसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया है। इसकी रेंज 40 से 80 किलोमीटर है। फिलहाल भारत में आकाश के तीन वैरिएंट मौजूद हैं- पहला आकाश एमके- इसकी रेंज 30KM है. दूसरा आकाश एमके.2 - इसकी रेंज 40KM है. इनकी गति 2.5 मैक यानी 3087 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

भारत में आकाश के तीन वैरिएंट मौजूद हैं भारत में आकाश के तीन वैरिएंट मौजूद हैं

अपडेट...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।