7th Pay Commission Update: सातवें वेतन आयोग के तहत नया अपडेट जारी किया गया है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए न्यूनतम योग्यता में रिवीजन किया है। यह रिवीजन सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले रक्षा कर्मचारियों और सैनिकों पर लागू होगा। 22 अगस्त को जारी ऑफिस मेमोरेंडम में मंत्रालय ने सेवा रक्षा नागरिक कर्मचारियों की प्रमोशन के लिए न्यूनतम योग्यता जारी की है। कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए क्राइटेरिया जारी किया गया है।
इन कर्मचारियों के पास होना चाहिए अनुभव
कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा है कि अलग-अलग स्तर के लिए अलग-अलग काम का अनुभव होना जरूरी है। लेवल 1 से 2 के लिए तीन साल का अनुभव होना चाहिए। लेवल 1 से 3 के लिए 3 साल का अनुभव, लेवल 2 से 4 के लिए 3 से 8 साल का अनुभव। इसी तरह लेवल 17 तक के कर्मचारियों को 1 साल से 12 साल का अनुभव होने पर प्रमोशन दिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय से आई जानकारी के मुताबिक यह नया अपडेट तुरंत लागू माना गया है। इसका मतलब यह है कि इस योग्यता के अनुसार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रमोशन दिया जाएगा। हालांकि, मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कर्मचारियों को कितना प्रमोशन दिया जाएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या अपडेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी इसी महीने जुलाई में हो सकती है. हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अनुमान है कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी मिल सकती है। अगर यह बढ़ोतरी की जाती है तो कर्मचारियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा।