UP DA Hike Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। यूपी सरकार ने 1 जनवरी 2023 से अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और अपने पेंशनरों को महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इससे राज्य में 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। यूपी सरकार में काम कर रहे 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है। सरकार ने 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करने का फैसला किया है।
इतनी बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
डीए और डीआर में बढ़ोतरी से यूपी राज्य सरकार के 16 लाख कर्मचारियों और 11.5 लाख पेंशनरों को फायदा होगा। इस बढ़ोरी से कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए और डीआर को 38% से 42% तक बढ़ा देगा। इससे पहले 24 मार्च को केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था। अब उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए और डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है।
ये राज्य भी बढ़ा चुके हैं महंगाई भत्ता
अप्रैल में हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। डीए में हर साल 2 बार बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत की जाती है। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि डीए को 1 जनवरी 2023 से बेसिक वेतन को 38 प्रतिशत की मौजूदा दर से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है।