Get App

7th Pay Commission: यूपी के 25 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

7th Pay Commission, DA Increase, UP Govt, UP, dearness allowance, DA, govt employees, UP Govt employee, CM yogi, Uttar Pradesh Govt, Uttar Pradesh, UP Elections 2022, उत्तर प्रदेश, योगी सरकार

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 4:29 PM
7th Pay Commission: यूपी के 25 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी
7th Pay Commission: यूपी के 25 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

7th Pay Commission: उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को यूपी सरकार ने चुनावों से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है। यूपी के कर्मचारियों के लिए यह 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। इस बार खास बात ये भी है कि इस बार राज्य सरकार ये जल्द से जल्द देने का दावा भी कर रही है। यूपी सरकार के इस फैसले से राज्य के 25 लाख कर्मचारियों को भी फायदा होगा।

अभी यूपी राज्य के 25 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) मिल रहा है। वहीं अब 3 प्रतिशत के इजाफे के बाद उन्हें 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का पेमेंट किया जाएगा।

यूपी के सीएमओ के एक ट्वीट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। सभी राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया है, ये 1 जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा।

मोदी सरकार ने अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत है। DA सरकारी कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जनवरी और जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में DA को फ्रीज करने के बाद सरकार ने इस साल जुलाई में पहली बार DA बढ़ाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें