West Bengal DA Hike : पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के DA में 3% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बजट 2023-24 पेश करते हुए वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आज इसकी घोषणा की। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त लोगों के लिए अतिरिक्त 3 प्रतिशत डीए देगी। यह 3 फीसदी डीए हाइक मार्च से लागू होगा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पश्चिम बंगाल राज्य का बजट आज बुधवार को राज्य की वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा राज्य विधानसभा में पेश किया गया।
