FD Rates: 85 साल पुराने जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। J&K Bank की स्थापना 1938 में हुई थी। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज रिवाइज किया है और ये नई दरें कल 11 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने 555 दिनों की एफडी पर ब्याज 0.40 फीसदी बढ़ा दिया है। अब बैंक 555 दिनों की एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
