Market outlook : Nifty 19750 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 17 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market today : आज के कारोबार में टेक शेयरों का बोलबाला रहा। इससे निफ्टी को बढ़त हासिल करने में मदद मिली। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में निफ्टी ने अपनी आधी बढ़त गंवा दी और 89.75 अंकों की बढ़त के साथ 19,765.20 पर बंद हुआ। आज आईटी के अलावा रियल्टी और फार्मा सेक्टर ने भी लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
Stock market today : निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। लेकिन ध्यान रखने की बात है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी में काफी तेजी आ चुकी है। अब बाजार में मुनाफावसूली हो सकती है

Stock market : बाजार में आज 16 नवंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 19750 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबार को अंत में सेंसेक्स 306.55 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 65,982.48 पर और निफ्टी 89.70 अंक या 0.46 फीसदी की तेजी लेकर 19,765.20 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1964 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1665 शेयर गिरे हैं। वहीं, 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और अदानी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी इंडेक्स में लगभग 3 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि रियल्टी, तेल-गैस और ऑटो में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दिग्गजों की तरह ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी का इजाफा हुआ है।


17 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में टेक शेयरों का बोलबाला रहा। इससे निफ्टी को बढ़त हासिल करने में मदद मिली। लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में निफ्टी ने अपनी आधी बढ़त गंवा दी और 89.75 अंकों की बढ़त के साथ 19,765.20 पर बंद हुआ। आज आईटी के अलावा रियल्टी और फार्मा सेक्टर ने भी लगभग 1 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। लेकिन ध्यान रखने की बात है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी में काफी तेजी आ चुकी है। अब बाजार में मुनाफावसूली हो सकती है जिससे निफ्टी में गिरावट आ सकती है। निफ्टी के लिए 19,850 के स्तर पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि इसके लिए 19,580-19,550 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। अब एक इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर बनने की उम्मीद दिख रही है। लेकिन अभी इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

रिलायंस जियोसिनेमा ने बच्चों के मनोरंजन के लिए पोकेमॉन के साथ किया करार

स्टॉकबॉक्स में डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक अवधूत बागकर का कहना है कि निफ्टी को नई तेजी पकड़ने के लिए 19850 के ऊपर की मजबूत क्लोजिंग देनी होगी। ऐसा होने पर निफ्टी नए ऐतिहासिक हाई को छूता नजर आएगा। फिलहाल वर्तमान में निफ्टी के लिए 19500 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। जब तक ये सपोर्ट बना रहेगा तेजी की संभावना कायम रहेगी। निफ्टी के लिए19300 पर मीडियम टर्म सपोर्ट है। ये सपोर्ट कायम रहने तक किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

बैंक निफ्टी के लिए 44510 पर स्थित 100-सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) पर रजिस्टेंस दिख रहा है। जब तक बैंक निफ्टी इस बाधा को पार नहीं कर लेता तब तक इसमें कमजोरी बने रहने की उम्मीद दिख रही है। केवल 100-एसएमए पर काबू पाकर ही बैंक निफ्टी 46000 के स्तर तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 43500 - 43600 पर सपोर्ट दिख रहा। 43000 से नीचे जाने पर बैंक निफ्टी में गिरावट बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।