रिलायंस जियोसिनेमा ने बच्चों के मनोरंजन के लिए पोकेमॉन के साथ किया करार

इस महीने हुए इस करार के चलते JioCinema के स्ट्रीमिंग ऐप पर 1,000 से ज्यादा एपिसोड और जापानी एनीमे सीरीज की लगभग 20 फिल्मों के विशेष प्रसारण अधिकार मिल जाएगा। इस करार के लिए कंपनी ने कितने पैसे खर्च किए हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इन शो और फिल्मों के व्यापक प्रसार के लिए इनको तीन भारतीय भाषाओं में डब किया जाएगा

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 1:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया का अनुमान है कि साल 2027 तक चाइल्ड फोकस्ड कॉन्टेंट का बाजार 7 अरब डॉलर का होगा। Viacom18 ने इस बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए पोकेमॉन के साथ करार किया है

रिलायंस की एंटरटेनमेंट यूनिट रिलायंस जियोसिनेमा ने अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के शो और फिल्में दिखाने के लिए द पोकेमॉन कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सौदे की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि वॉल्ट डिज़नी कंपनी और दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विसेज के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए कंपनी ने ये करार किया है।

सूत्रों के मुताबिक इस महीने हुए इस करार के चलते JioCinema के स्ट्रीमिंग ऐप पर 1,000 से ज्यादा एपिसोड और जापानी एनीमे सीरीज की लगभग 20 फिल्मों के विशेष प्रसारण अधिकार मिल जाएगा। इस करार के लिए कंपनी ने कितने पैसे खर्च किए हैं। इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इन शो और फिल्मों के व्यापक प्रसार के लिए इनको तीन भारतीय भाषाओं में डब किया जाएगा। पोकेमॉन ने ट्रेडिंग कार्ड, गेम, टीवी शो और फिल्मों के लिए अरबों डॉलर की मीडिया फ्रेंचाइजी बनाई है। JioCinema भी अब उसका हिस्सा बन गया है।

हालांकि इस खबर पर JioCinema की संचालक Viacom18 और पोकेमॉन का मालिकान रखने वाली वीडियो गेम कंपनी निंटेंडो की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया का अनुमान है कि साल 2027 तक चाइल्ड फोकस्ड कॉन्टेंट का बाजार 7 अरब डॉलर का होगा। Viacom18 ने इस बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए पोकेमॉन के साथ करार किया है।


Startups की बढ़ी दिक्कतें, SphitiCap ने धड़ाधड़ की 8 डील लेकिन नहीं भेजा एक भी पैसा

नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन JioCinema के प्रतिद्वंदी हैं। लेकिन रिलायंस ने हाल ही में डिज्नी के हॉटस्टार ऐप को अधिग्रहित कर लिया। जिसके चलते JioCinema और डिज्नी के हॉटस्टार दोनों क्रिकेट मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक JioCinema ने कुल मिलाकर लगभग 3,000 घंटे का बच्चों का कॉन्टेंट जोड़ने की तैयारी में है जिसमें एंटरटेनमेंट वन, एनिमैकॉर्ड, कार्टून नेटवर्क स्टूडियो और ड्रीमवर्क्स की फिल्में और शो शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।