8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर 5 बड़े अपडेट, चेक करें यहां डिटेल

8th Pay Commission: आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपनी है। इस हिसाब से 3 नवंबर 2026 को आयोग के गठन के 12 महीने पूरे हो जाएंगे। इसके बाद आयोग के पास अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए करीब 6 महीने का समय बचेगा

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 2:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपनी है। इस हिसाब से 3 नवंबर 2026 को आयोग के गठन के 12 महीने पूरे हो जाएंगे।

8th Pay Commission:  केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित इस आयोग में तीन सदस्य हैं। यह एक अस्थायी आयोग है, जिसका उद्देश्य पात्र कर्मचारी संगठनों, एसोसिएशनों और अन्य संबंधित पक्षों की मांगों और शिकायतों पर विचार करना है।

आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपनी है। इस हिसाब से 3 नवंबर 2026 को आयोग के गठन के 12 महीने पूरे हो जाएंगे। इसके बाद आयोग के पास अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए करीब 6 महीने का समय बचेगा। यानी आयोग को मई 2027 के आसपास अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

ऐसे में 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 नए अपडेट्स हैं। आयोग की ओर से अब तक फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम बेसिक सैलरी, पेंशन में बढ़ोतरी या नई सैलरी मैट्रिक्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आयोग की वेबसाइट के 'What's New' सेक्शन में जारी पांच प्रमुख सूचनाएं इस प्रकार हैं


1. मुंबई में हुई बैठक की तैयारी: आयोग ने 21 सितंबर 2026 को मुंबई दौरे से जुड़ी सूचना जारी की थी। इसके तहत 22 और 23 अक्टूबर 2026 को बैठकें निर्धारित की गई थीं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर थी।

2. सलाहकारों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव: 11 अगस्त 2026 को आयोग ने सलाहकारों की नियुक्ति से संबंधित दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन किया। यह आयोग की प्रशासनिक तैयारियों से जुड़ा अपडेट है।

3. जयपुर में हुई परामर्श बैठकों की तैयारी: 3 अगस्त 2026 को जारी सूचना के अनुसार, आयोग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर दौरे का कार्यक्रम घोषित किया था। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 अगस्त थी।

4. बेंगलुरु में कर्मचारियों से चर्चा: 24 अगस्त 2026 को जारी सूचना के अनुसार, आयोग ने 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में परामर्श बैठकें निर्धारित की थीं। इसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर रखी गई थी।

5. चंडीगढ़ में बैठक का कार्यक्रम: 28 जुलाई 2026 को आयोग ने चंडीगढ़ में 16 से 18 सितंबर तक परामर्श बैठकें आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया था। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त थी।

8th Pay Commission: बेसिक पे में डीए के विलय पर एंप्लॉयीज की टिकी निगाहें, क्या 8वां वेतन आयोग इसकी सिफारिश करेगा?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।