8th Pay Commission: 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए अपडेट, पेंशन और सैलरी बढ़ने को लेकर सरकारी ने कही ये बात

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आखिरकार बड़ी राहत वाली खबर आ गई है। कई हफ्तों से चल रही चर्चा और टेंशन के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि 8th पे कमीशन पेंशन रिवीजन भी करेगा

अपडेटेड Dec 05, 2025 पर 7:05 AM
Story continues below Advertisement
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आखिरकार बड़ी राहत वाली खबर आ गई है।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आखिरकार बड़ी राहत वाली खबर आ गई है। कई हफ्तों से चल रही चर्चा और टेंशन के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि 8th पे कमीशन पेंशन रिवीजन भी करेगा। यानी आने वाले समय में सिर्फ सैलरी ही नहीं, पेंशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। ये जानकारी वित्त मंत्रालय ने राज्यसभा में दी, जिसके बाद लाखों पेंशनर्स ने राहत की सांस ली।

क्या 8th Pay Commission पेंशन रिवाइज करेगा?

हां, बिल्कुल करेगा। राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आठवें पे कमीशन का काम वेतन, भत्ते और पेंशन—तीनों पर सिफारिश देना है। इससे पहले कई कर्मचारी और पेंशनर संगठन सरकार को चिट्ठी लिखकर मांग कर रहे थे कि ToR (Terms of Reference) में पेंशन का जिक्र साफ-साफ किया जाए। अब सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।


क्या DA को बेसिक में मर्ज किया जाएगा?

कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि क्या DA को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा? सरकार ने इसका जवाब साफ-साफ नहीं में दिया है। पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि DA को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। हालांकि यूनियनों की हमेशा से ये मांग रही है कि DA जब 50% पार कर जाए, तो उसे बेसिक में मिला देना चाहिए। लेकिन फिलहाल सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठा रही है।

क्या 8th Pay Commission बन गया है?

हां, सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से 8th पे कमीशन का गठन कर दिया है। इसमें चेयरमैन और सदस्य भी नियुक्त कर दिए गए हैं और Terms of Reference (ToR) भी जारी हो चुके हैं। इन्हीं ToR के आधार पर पे कमीशन सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ते, पेंशन और सिस्टम से जुड़े बड़े बदलावों पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इसका मतलब क्या है?

पेंशन रिवीजन होगा।

पे स्ट्रक्चर में बदलाव की संभावना है।

भत्तों पर भी नए नियम आएंगे।

नए रूल्स के बाद कैसे मिलेंगे गोल्ड-सिल्वर लोन, समझिए छोटे कर्जदारों को छूट और गिरवी के पूरे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।