8th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर है। आयोग का दो दिवसीय चेन्नई दौरा आज, 7 सितंबर से शुरू हो गया है। 7 और 8 सितंबर के इस दौरे के दौरान आयोग कर्मचारी यूनियनों और प्रमुख हितधारकों से मुलाकात कर उनकी मांगों, चिंताओं और सुझावों पर सीधी चर्चा करेगा।
