Get App

8th Pay Commission: 1.60 का फिटमेंट फैक्टर तय? DA से साफ हुई तस्वीर, समझिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर फिटमेंट फैक्टर पर तस्वीर साफ होने लगी है। DA की कैलकुलेशन के हिसाब से 1.60 न्यूनतम आधार बनता दिख रहा है। लेकिन, कुछ वजहों से यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। समझिए पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 3:55 PM
8th Pay Commission: 1.60 का फिटमेंट फैक्टर तय? DA से साफ हुई तस्वीर, समझिए पूरा कैलकुलेशन
हर वेतन आयोग की शुरुआत में मौजूदा बेसिक सैलरी को 1 माना जाता है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा लगातार तेज हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया वेतन ढांचा लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर कितना होगा। अब ताजा महंगाई भत्ता (DA) के आंकड़ों से इस सवाल का एक ठोस आधार सामने आने लगा है।

सरकार ने अभी 8वें वेतन आयोग की न तो औपचारिक घोषणा की है और न ही इसकी समयसीमा बताई है। लेकिन, मौजूदा DA डेटा यह साफ संकेत दे रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 1.60 से कम नहीं हो सकता। साथ ही, यह भी उम्मीद बन रही है कि अंतिम आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

60% DA ने तय कर दिया न्यूनतम आधार

इस पूरी बहस की सबसे बड़ी वजह ताजा महंगाई के आंकड़े हैं। श्रम ब्यूरो के मुताबिक, दिसंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया CPI-IW इंडेक्स 148.2 पॉइंट्स रहा है। इसी आधार पर जनवरी से जून 2026 के लिए 2% DA बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें