8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की ऐसे चमकेगी किस्मत! फिटमेंट फैक्टर कैलकुलेटर से समझे कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

8th Pay Commission Calculator: आठवें वेतन आयोग को लेकर अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों और संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर अपनी अलग-अलग मांगें सरकार के सामने रखी हैं। यह मांग न्यूनतम 1.92 से लेकर अधिकतम 3.83 तक है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 9:28 AM
सातवें वेतन आयोग के दौरान सरकार ने फिटमेंट फैक्टर को 2.57 तय किया था

8th Pay Commission Calculator: देश में आठवें वेतन आयोग को लेकर खूब चर्चा चल रही है। केन्द्रीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों की फेहरिस्त कमीशन के सौंप दी है। अगर सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लॉयीज एसोसिएशन की मांगों को सरकार मान लेती है, तो कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। कर्मचारी संगठनों की तरफ से अधिकतम फिटमेंट फैक्टर की जो मांग की जा रही है, उसके हिसाब से न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर करीब ₹69000 तक पहुंच सकती है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

आसान भाषा में समझें तो फिटमेंट फैक्टर एक गुणक होता है। केंद्रीय वेतन आयोग इसका इस्तेमाल कर्मचारियों की पुरानी बेसिक सैलरी या पेंशन को नए और संशोधित बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर में बदलने के लिए करता है। इस कैलकुलेटर को समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि फिटमेंट फैक्टर में होने वाला कोई भी बदलाव सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, इंक्रीमेंट और एरियर को प्रभावित करता है।


7वें वेतन आयोग में क्या था नियम?

सातवें वेतन आयोग के दौरान सरकार ने फिटमेंट फैक्टर को 2.57 तय किया था। इसके कारण कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7000 से सीधे बढ़कर ₹18000 हो गई थी।

8th Pay Commission: किसने कितनी की है मांग?

आठवें वेतन आयोग को लेकर अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों और संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर अपनी अलग-अलग मांगें सरकार के सामने रखी हैं। यह मांग न्यूनतम 1.92 से लेकर अधिकतम 3.83 तक है:

  • एक्सपर्ट्स का अनुमान: 1.92
  • जम्मू-कश्मीर एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन कमेटी: 2.86 से 3.68
  • ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC): 3.00
  • जम्मू एंड कश्मीर एम्पलाइज फोरम: 3.05
  • फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन्स (FNPO): 3.25
  • NC-JCM: 3.83

किस फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी?

वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18000 है। इसके आधार पर 8वें वेतन आयोग के अलग-अलग संभावित फिटमेंट फैक्टर के तहत सैलरी का गणित इस प्रकार होगा:

फिटमेंट फैक्टर कैलकुलेटर से समझे कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

यानी, अगर सरकार पुराने फिटमेंट फैक्टर 2.57 को ही बरकरार रखती है, तो भी सबसे कम सैलरी वाले केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक पे ₹18000 से बढ़कर ₹46260 हो जाएगी। वहीं, अगर सरकार कर्मचारी संगठनों की अधिकतम मांग (3.83) को मान लेती है, तो यह आंकड़ा एक झटके में ₹68940 पर पहुंच जाएगा।

पे-मैट्रिक्स और अन्य भत्तों पर क्या होगा असर?

बेसिक सैलरी में आनुपातिक बढ़ोतरी: हर पे-ग्रेड के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के अनुपात में ही समान रूप से बढ़ोतरी की जाएगी।

भत्तों का रिवीजन: बेसिक सैलरी बढ़ते ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) जैसे अन्य सभी लाभों की भी समीक्षा की जाएगी और उनमें बड़ी बढ़ोतरी होगी।

DA का मर्जर: आमतौर पर जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तब मौजूदा महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ दिया जाता है। इसके बाद से नए सिरे से डीए (DA) की गणना शुरू होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।