Get App

8th pay commission: रिटायरमेंट के बाद मिले पुरानी पेंशन चुनने का विकल्प, सर्विस पीरियड और छुट्टियों को लेकर हुई ये बड़ी डिमांड

8th Pay Commission OPS Update: पेंशन के अलावा फेडरेशन ने शिक्षकों के लिए सेवा की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय संस्थानों के शिक्षकों की तर्ज पर अन्य केंद्रीय सरकारी शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र भी 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की गई है। साथ ही कर्मचारियों के लिए एक स्टैंडर्ड लीव स्ट्रक्चर का भी सुझाव दिया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 06, 2026 पर 2:11 PM
8th pay commission: रिटायरमेंट के बाद मिले पुरानी पेंशन चुनने का विकल्प, सर्विस पीरियड और छुट्टियों को लेकर हुई ये बड़ी डिमांड
30 अप्रैल को 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई के साथ हुई बैठक में NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन ने अपनी कई मांगें रखीं

8th pay commission: 8वां वेतन आयोग फिलहाल देश भर के केन्द्रीय कर्मचारियों से सैलरी, भत्तों और पेंशन को लेकर चर्चा कर रहा है। इसी बीच देश में पेंशन सुधारों को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। फेडरेशन ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के सब्सक्राइबर्स के लिए एक ऐसा विकल्प मांगा है जिससे वे एक निश्चित सेवा अवधि के बाद पुरानी पेंशन योजना (OPS) में स्विच कर सकें।

NPS सब्सक्राइबर्स को मिले OPS का विकल्प

30 अप्रैल 2026 को 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई के साथ हुई बैठक में फेडरेशन ने अपनी कई मांगें रखीं। फेडरेशन ने प्रस्ताव दिया है कि जो केंद्रीय कर्मचारी NPS के तहत आते हैं, उन्हें कुछ वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद OPS चुनने का मौका दिया जाना चाहिए। AINPSEF के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के अनुसार, सरकार अपना योगदान और उस पर मिला रिटर्न रख सकती है, जबकि कर्मचारी अपना योगदान और उसका लाभ ले सकते हैं। इससे सरकारी खजाने पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों को पेंशन की निश्चितता मिलेगी। फेडरेशन ने पहले NPS को पूरी तरह खत्म करने की मांग की थी, जिसे आयोग का समर्थन नहीं मिला।

रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़ाने की मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें