टैक्स बचाने के लिए आपके पास बचे हैं 9 दिन, जानें किन Tax Saving FD पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

Tax Saving Fixed Deposit: फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में 9 दिन का समय बचा है। अगर आपने अभी तक टैक्स बचाने के लिए निवेश नहीं किया है तो आपके पास सिर्फ 9 दिन का समय बचा है। यहां आपको टैक्स बचाने के लिए निवेश करने के सबसे बेसिक और सेफ ऑप्शन Fixed Deposit के ब्याज के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 6:47 PM
Story continues below Advertisement
Tax Saving Fixed Deposit: फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में 9 दिन का समय बचा है।

Tax Saving Fixed Deposit: फाइनेंशियल ईयर खत्म होने में 9 दिन का समय बचा है। अगर आपने अभी तक टैक्स बचाने के लिए निवेश नहीं किया है तो आपके पास सिर्फ 9 दिन का समय बचा है। यहां आपको टैक्स बचाने के लिए निवेश करने के सबसे बेसिक और सेफ ऑप्शन Fixed Deposit के ब्याज के बारे में बता रहे हैं। अभी हाल फिलहाल में RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। देश के कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बैंक टैक्स सेविंग FD पर अधिकतम ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं लिस्ट

5 साल की होती है टैक्स सेविंग FD

जैसाकि नाम ही बता रहा है टैक्स सेविंग FD में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है। आप इनमें एक फाइनेंशियर ईयर में 1.50 लाख रुपये के निवेश पर ही टैक्स छूट पा सकते हैं। 5 साल की FD में किये निवेश पर 80C के तहत छूट मिलती है। आज के समय में टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए निवेश का अच्छा ऑप्शन बन चुका है। इससे न न सिर्फ टैक्स बचता है बल्कि रिटर्न भी अच्छा मिलता है। कई बैंक अब सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहे हैं।


31 मार्च तक कर सकते हैं टैक्स सेविंग निवेश

निवेशकों को बता दें कि 31 मार्च 2023 तक टैक्स सेविंग निवेश करने का आखिरी मौका है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए टैक्स बचाने के लिए 31 मार्च तक ही निवेश कर सकते हैं।

यहां जानिए कौनसा बैंक टैक्स सेविंग FD पर सीनियर सिटीजन को दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

डीसीबी बैंक - 8.1 फीसदी का ब्याज

एक्सिस बैंक - 7.75 फीसदी का ब्याज

इंडसइंड बैंक - 7.75 फीसदी का ब्याज

यस बैंक - 7.75 फीसदी का ब्याज

एचडीएफसी बैंक - 7.5 फीसदी ब्याज

आईसीआईसीआई बैंक टैक्स - 7.5 फीसदी का ब्याज

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - 7.5 फीसदी का ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा - 7.15 फीसदी का ब्याज

एसबीआई बैंक - 7.5 फीसदी

पीएनबी बैंक - 7 फीसदी का ब्याज देगा

Accenture Layoff : दिग्गज आईटी कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान, 19000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।